Dumka News: महुबना में 70 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा
दुमका, अक्टूबर 10 -- महुबना में सात दशक पुरानी दुर्गापूजा परंपरा Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुबना गांव में लगभग 70 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार धूमधाम से होती आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यहां वर्षों पुरानी परंपरा के तहत हर वर्ष दुर्गोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष महालया शनिवार को है। वहीं, प्रथम पूजा के साथ रविवार से मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी। पुरोहित द्वारा विधि-विधान से कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया जाएगा। इस वर्ष 11 अक्टूबर से पूजा की शुरुआत होगी, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। पूजा के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहता है। विजयादशमी के दिन आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.