Dumka News: महिला सुरक्षा और साइबर अपराध को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: काठीकुंड थाना की ओर से शुक्रवार को पल्स टू हाई स्कूल काठीकुंड में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना के एसआई केदारनाथ पूर्ति ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस और संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करने की अपील की। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए एसआई ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करना और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना सभी की जिम्मेदारी है। छात्राओं को किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.