Dumka News: महिला समेत दो अज्ञात शवों की नहीं हो पाई पहचान, शीतगृह में रखे हैं सुरक्षित
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: दुमका जिले में अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। स्थिति यह है कि महिला समेत दो अज्ञात शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। दोनों शवों को पहचान होने की उम्मीद में पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है। शवों की पहचान नहीं होने के कारण कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी चिंता जताई जा रही है कि आखिर इन शवों की पहचान कराने के लिए पुलिस की ओर से किस तरह के प्रयास की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में औसतन हर महीने दो से तीन अज्ञात शव मिलने की बात सामने आती है। इनमें सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के अलावा अन्य परिस्थितियों में मृत पाए गए लोग भी शामिल हो सकते हैं। शव मिलने के बाद पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजती है, लेकिन पहचान नहीं होने पर मामले की जांच आगे बढ़ाने में परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.