दुमका, नवम्बर 1 -- Dumka News: जामा। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस जवान पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जामा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जामा मंडल अध्यक्ष रामयश कुमार मांझी ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पुलिस जवान पर लगे इस गंभीर आरोप की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dumka News: गम्हरिया थाना में महिला के साथ दुष्कर्म के विरोध में भाजपा ने सीएम का ...