Dumka News: महिलाओं के बीच बांटा गया सेनेटरी पैड
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला आयुष समिति दुमका के सौजन्य से काठीकुंड प्रखंड में दो दिवसीय स्वास्थ्य एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत आसानपहाड़ी पंचायत के आसानपहाड़ी गांव में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय काठीकुंड के पोषक क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में 94 आदिवासी महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. मणिशंकर गोराई ने महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड सहित अन्य समाग्रीयों का वितरण किया। वहीं उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: आदिवासी महिलाओं के बीच सेनिटरी नैपकिन वितरित
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.