दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका परिसदन में शुक्रवार को शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के नई शासी निकाय के गठन को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में दुमका सांसद नलिन सोरेन को शासी निकाय का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मो. कलीमुद्दीन अंसारी को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं शिक्षाविद् के रूप में नरेश चंद्र यादव और प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में दुमका अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और छात्रों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा हुई। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...