दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: महापुरुष सेवा संकल्प के तहत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की हुई सफाई दुमका, प्रतिनिधि।युवाओं को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने के उद्देश्य से दीप तिवारी की पहल महापुरुष सेवा संकल्प के तहत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने प्रतिमा व आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अभियान का शुभारंभ दुर्गा पूजा के अवसर पर किया गया। इसका मंत्र है एक महीना, एक महापुरुष, एक सेवा, एक संदेश। प्रत्येक माह एक महापुरुष की प्रतिमा की सफाई और उनके विचारों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधी...