दुमका, सितम्बर 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड में शुक्रवार दोपहर बाद आंधी और तूफान मानो कहर बरपाया। इसके चपेट में एक व्यक्ति की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार देर दोपहर को बारिश के बीच महज 10 सेकेंड के भीतर की मानो आफत की तूफान आई। जिसमें मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो व बड़ा डुमरिया पंचायत के लगभग 40 खपड़ैल एल्बेस्ट्स व टाली के घरों को उजाड़ कर रख दिया। वहीं चार ट्रांसफार्मर, करीब 20 की संख्या में बिजली का पोल, एक डीपी तोड़कर तहस नहस कर दिया। गुमरो के बाभनडीहा में मुक्तियार सिंह के आशियाने को उजाड़ दिया जिससे वह आसमान के नीचे आ गया। पशुओं को रखने वाला झोपड़ी भी उड़ा दिया। बगल में सटे अरुना देवी का घर का सारा एल्बेस्ट्स व सामने विशाल पेड़ को उजाड़ कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। गुमरो गांव में कुद्दुस अंसारी का महगुणी और साग...