Dumka News: मसानजोर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, दो दिन बाद भी नहीं हुई पहचान
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: मसानजोर थाना के निकट सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। नगर थाना की पुलिस ने शव को दुमका स्थित पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं होने पर नगर परिषद के कर्मियों की मदद से अंतिम संस्कार कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार मसानजोर थाना के निकट एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.