दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: मसानजोर थाना क्षेत्र के गवालसिमला गांव में मसानजोर डैम के जलाशय में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गवालशिमला गांव की एक वृद्धा महिला प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी डैम के गवालशिमला जलाशय में नहाने गयी थी कि नहाने के क्रम में फीसल कर गहरे पानी में चली गई। आसपास स्नान कर रही महिला ने शौर मचाया शौर सुनकर गांव के सभी युवकों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया। मामले की जानकारी मसानजोर थाना को सूचना दिया गया। थाना को सूचना मिलते ही ए एस आई शैलेश कुमार गुप्ता, एएसआई किशोर कुमार रजक दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। महिला की पहचान झलिया देवी उम्र 65 वर्ष गवालशिमला निवासी के रूप में हुई है। झलिया देवी की मौ...