Dumka News: मसलिया में एसआईआर शिविर, विसंगति मतदाताओं की हुई सुनवाई
दुमका, सितम्बर 4 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत गुरुवार को मसलिया के रानीघागर पंचायत भवन सभागार एवं धोवना हरिनबहाल पंचायत भवन में अन मैपिंग एवं विसंगति मतदाताओं की सुनवाई हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। रानीघागर पंचायत भवन में बीडीओ अजफर हसनैन एवं धोवना हरिनबहाल पंचायत भवन में अंचलाधिकारी रंजन यादव की उपस्थिति में सुनवाई हुई। रानीघागर पंचायत भवन में बूथ संख्या 254 के कुल 225 विसंगति मतदाताओं की सुनवाई की गई, जिसमें सभी मतदाताओं ने अपने-अपने दस्तावेज जमा किए। वहीं धोवना हरिनबहाल में कुल 208 अन मैपिंग मतदाताओं ने अपने दस्तावेज जमा किए। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की गई और जांच के पश्चात सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन माध्यम से जिला भेजा गया। यह भी पढ़ें- नो-मैपिंग मतदाताओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.