दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: मसलिया के मंडल टोला स्थित मां मनसा मंदिर में मां मनसा की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को विधि विधान के साथ धूमधाम से पूजा का आयोजन की जाएगी। जिसमें पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान से मां मनसा की पूजा की जाएगी। इस संबंध में मंडल टोला के गोपाल मंडल ने बताया कि उक्त पूजा का आयोजन मंडल परिवार द्वारा 120 वर्षो से किया जा रहा है। मां मनसा पूजा की शुरुआत पूर्वज भीकू मंडल के द्वारा किया गया था। वर्तमान में उसी के वंशज द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा में मंडल टोला सहित मसलिया बाजार के लोग भी पहुचकर पूजा में सम्मिलित होते है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मसमोहना गांव में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई मनसा पूजा कहा कि पूजा के पहले दिन श्रदालु सुबह से उपवास में रहकर बार का पालन कर शाम को फलाहारी करते ह...