Dumka News: मसलिया में आपसी विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दुमका, अक्टूबर 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के झुरको गांव में आपसी विवाद को लेकर 30 वर्षीय युवक सुनील मुर्मू की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के आरोपी को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- भाई ने भाई को मार डाला, रामगढ़ में फरसे से काटकर दी हत्या प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या आपसी विवाद के दौरान हुई। हालांकि, विवाद के कारणों और घटना से जुड़ी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.