दुमका, सितम्बर 27 -- Dumka News: मसलिया /दलही, प्रतिनिधि। बीते शुक्रवार को आंधी तूफान से प्रभावित हुई परिवारों से अंचलाधिकारी रंजन यादव, थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू ने मुलाक़ात कर उनके नुकसान और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही इस विपदा में जान गंवाने वाले इल्ताफ अंसारी के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अंचलाधिकारी रंजन यादव, थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू ने मृतक के आश्रितों को सामूहिक रूप से पंद्रह हजार रुपया का सहयोग राशि दिया एवं सरकारी प्रावधान के मुताबिक आपदा राहत के तहत आगे भी मुआवजा राशि दिलवाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Dumka News: आंधी बारिश से अधेड़ की मौत के बाद शव का हुआ पोस्टमार्टमसरकारी राहत उपाय इ...