दुमका, जुलाई 18 -- Dumka News: मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना पुलिस गुरुवार को थाना क्षेत्र के बड़ा डुमरिया से एक साइबर अपराधी को पकड़ कर थाना कांड संख्या 41/2026 में धारा 318(4)/319(2)/326(2)/340(2)/बीएनएस 2023 तथा 66सी/66डी आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि बड़ाडुमरिया गांव के अमन अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता राजाउल अंसारी अपनी पहचान छिपाकर लोगों के साथ साइबर अपराध कर रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार मसलिया थाना पुलिस एक टीम बनाकर बड़ाडुमरिया गांव पहुंच कर अमन अंसारी को मोबाइल के साथ पकड़कर थाना लाया। थाना में आरोपी अमन अंसारी से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। -फोटो-17दुमका-219, कैप्सन-साइबर अपराधी को जेल भेजते मसलिया थाना पुलिस।

हिंदी ...