Dumka News: मसलिया थाना पुलिस ने एक फरार वारंटी को भेजा जेल
दुमका, अक्टूबर 29 -- Dumka News: मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना पुलिस ने लंबे अरसे से फरार चल रहे एक आसामी को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में मसलिया थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नवसार पलासी गांव निवासी सुखदेव पूजाहर पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज है। यह मामला वर्ष 2022 -2023 का है। आरोपी सुखदेव पूजहर द्वारा न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। जो पिछले कई वर्ष से फरार चल रहा था। मसलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुखदेव पूजहर को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.