दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र हाडोरायडीह पंचायत अंतर्गत झुंजको गांव में गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र हाडोरायडीह द्वारा लोगों के बैंक खाता खोलने को लेकर एक शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी द्वारा बैंक खाता खोलने को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बिना बैंक खाते का कोई भी सरकारी योजनाओं लाभ जैसे आवास, पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, पीएम किसान योजना, सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इस दौरान ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा इन ऑपरेटिव बैंक खाताओ का केवाईसी किया गया। वहीं बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, अटल पेंशन आदि की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बीओआई के शिविर में 300 खाताधारकों ने कराया री-केवाईसी मौके प...