दुमका, अक्टूबर 28 -- झिलुवा गांव में मां लखी पूजा का समापन Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड अंतर्गत रांगा पंचायत के झिलुवा गांव में मां लखी पूजा धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाई गई। पूजा के समापन पर मां लखी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां लखी को सिंदूर और हल्दी लगाकर विदाई दी। मां की विदाई के समय महिलाओं की आंखें नम हो गईं। विसर्जन से पहले महिलाओं ने मां लखी की पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा शांति की कामना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मां लखी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। गांव में मां लखी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं...