दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध ऐतिहासिक ग्राम मलूटी में टेराकोटा से सुसज्जित मंदिर एवं माँ तारा की बड़ी बहन मां मोलिक्षा का दर्शन पूजन के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ बोल बम कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रहे अमर बावरी व जिला प्रशासन के द्वारा यहां हमेशा के लिए भादो महोत्सव मेला का शुभारंभ किया गया था जिसमें श्रवण मास के बाद सभी आम श्रद्धालुओं के साथ कांवरिया भक्तों के लिए यहां ठहराव विश्राम मनोरंजन के लिए आकर्षक भादो महोत्सव मेला का शुभारंभ किया गया था मगर सरकार की बदलते ही शासन प्रशासन की व्यवस्था बदल गई कभी यहां लाखों संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु मामूलीक्षा एवं मारुति मंदिर का दर्शन करने पहुंचते थे मगर व्यवस्था में कमी के कारण अब गिने-चुने लोग ही यहां पहुंच पाते हैं...