Dumka News: मयूराक्षी बायां तट नहर से पानी नहीं मिलने पर किसानों का प्रदर्शन
दुमका, जुलाई 12 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। मयूराक्षी बायां तट नहर से सिंचाई का पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने रविवार को रघुनाथपुर-बरमसिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। किसान मित्र सयन साहा के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अवर प्रमंडल सिंचाई कार्यालय, रघुनाथपुर के समीप सड़क जाम कर विभाग और संवेदक की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि नहर से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है जिससे धान की खेती प्रभावित हो रही है। रोड जाम के कारण इस पथ पर काफी संख्या में वाहन फंस गए। जाम करीब आधे घंटे तक जारी रहा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.