दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: जामा प्रखंड के चिकनियां, लखनपुर, डुमरिया, परगाडिह, गायबथान, सापडहर समेत दर्जनों गांवों में बुधवार को मनसा पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के पहले दिन महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने स्थानीय तालाबों में स्नान कर उपवास रखा। इसके बाद पवित्रता के साथ देवी की पूजा की गई। गांवों में पूजा को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने देवी को फल-फूल एवं विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और रोग-बाधा से मुक्ति की प्रार्थना की।दो यह भी पढ़ें- प्रतिमा विसर्जन के साथ कसमार प्रखंड में मनसा पूजा संपन्न दिनों तक चलने वाली मनसा पूजा के अंतिम दिन परंपरा के अनुसार पाठा की बलि दी गई। पू...