दुमका, अक्टूबर 10 -- Dumka News: काठीकुंड , प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के मधुबन चौक के समीप शनिवार की सुबह दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रेलर के उपचालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उपचालक केबिन में फंस गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे हुई। जेएच 16 के 5098 नंबर का ट्रेलर दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बीआर 51 जी ए 2703 नंबर के दूसरे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केबिन में फंसे उपचालक को बाहर निकाला और प्राथमिक स...