Dumka News: मंदिर व स्कूल के पास शराब दुकान, संचालन पर उठ रहे सवाल
दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-चरकापाथर मोहल्ला स्थित घनी आबादी वाले व आवासीय इलाके में मंदिर और स्कूल के समीप शराब दुकान संचालित होने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक शराब दुकान बजरंगबली व शिव मंदिर के ठीक बगल में संचालित हो रही है। वहीं दूसरी शराब दुकान एनएच-133 से ठीक सटे ऐसे स्थान पर है, जिसके समीप थाना, बजरंगबली मंदिर के साथ एक निजी स्कूल भी संचालित हो रहा है। सामने भारतीय स्टेट बैंक का शाखा भी है। ग्रामीणों के अनुसार धार्मिक स्थल और शिक्षण संस्थान के आसपास शराब दुकान का संचालन आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। उनका कहना है कि झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से शराब दुकानों के लिए निर्धारित स्थल, लाइसेंस की शर्तों और प्रतिबंधित स्थलों से संबंधित प्रावधानों का पालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.