दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भालसुमर दुर्गा मेला सैरात की डाक बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिषद दुमका के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पत्रांक 463/जि.प. दुमका, दिनांक 06 अक्टूबर 2026 के आलोक में ग्राम सभा स्तर से डाक बंदोबस्ती कराने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे पंचायत भवन भालसुमर के सभागार कक्ष में आम डाक आयोजित की जाएगी। भालसुमर दुर्गा मेला सैरात की डाक के लिए 1.50 लाख रुपये सुरक्षित राशि निर्धारित की गई है। इसी राशि से डाक की बोली शुरू होगी। आम डाक में संबंधित सोलह आना रैयत में से कोई भी व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर शामिल होकर बोली लगा सकता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मेला ...