दुमका, सितम्बर 12 -- Dumka News: जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, दुमका के तत्वावधान में अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय, कड़हलबील में गाइडों के लिए तीन दिवसीय प्रथम सोपान शिविर का समापन शनिवार को किया गया।शिविर में छात्राओं को स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक उपचार, गांठें बांधना, तंबू लगाना सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि स्काउट-गाइड अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता का पाठ सिखाता है। इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है: डीईओ यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल कालेज में स्काउट-गाइड्स शिविर का...