Dumka News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक होने के साथ-साथ प्रकृति और खेती से भी जुड़ा है करमा पर्व
दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। भादो शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मनाया जाने वाला करमा पर्व मंगलवार को दुमका शहर सहित सभी प्रखंडों के गांवों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दुमका के डंगालपाड़ा, रसिकपुर, गांधी नगर, राखाबानी, मोरटंगा सहित कई जगहों पर बहनों ने निर्जला उपवास रखकर संध्या में अपने भाई की मंगलकामना के लिए गौरी-गणेश की पूजा की। पूजा के दौरान बहनों ने हाथ में अक्षत लेकर करम-धरम की कथा सुनी और अपने भाई की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जगह-जगह अखरा में करम डाली स्थापित कर पुजारी द्वारा विधि-विधान से करमा पूजन संपन्न कराया गया। इससे पूर्व महिलाओं ने चौबीस घंटे का निर्जला उपवास रखा था। पूजा के दौरान करम-धरम की कथा सुनाई गई। पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं पूरी रात करम डाली के समीप अखरा में झूमर गीतों पर झूमती रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.