दुमका, सितम्बर 22 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को बहनों ने अपने भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए दो दिवसीय करमा पर्व का शुभारंभ किया। पर्व के पहले दिन बहनों ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और टोकरी में झींगा पत्ता रखकर उसमें चूड़ा, दही, चना और मिठाइयां सजाकर करम गोसाई का विधिवत पूजन किया। इस दौरान संजोत व्रत रखकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की गई। पूरे दिन गांवों में करमा गीतों की गूंज सुनाई दी। मंगलवार को दूसरे दिन बहनें सुबह से गांव भ्रमण कर जावा डाली गीत गाकर एक-दूसरे की जावा डाली को जगाएंगी। इसके बाद रात्रि में गांव में कुरम पेड़ की डाल को गाड़कर उसके चारों ओर विधि-विधान से करम गोसाई की पूजा-अर्चना की जाएगी। कथा सुनने के बाद जावा को विसर्जित किया जाएगा। जानकारी के...