Dumka News: ब्राउन शुगर के सेवन में घर से तीन को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा
दुमका, अगस्त 25 -- Dumka News: ब्राउन शुगर का अवैध धंधा तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार कार्रवाई के बाद भी पुलिस धंधे में शामिल बड़ी मछलियों तक नहीं पहुंच पा रही है। सेवन करने वालों को ही पुलिस अपना निशाना बना रही है। पकड़ में आने के बाद भी पुलिस इन लोगों से इनका सच उगलवा नहीं पा रही है। रविवार की रात मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लखीकुंडी में आइटीआइ के पास एक घर में दबिश देकर सेवन कर रहे तीन युवकों को पकड़ा। दिन भर थाने में रखकर पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने बिक्री की बात स्वीकार नहीं की। मजबूरी में पुलिस को छोड़ना पड़ा। दरअसल रात को वरीय पदाधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर गांजा और ब्राउन शुगर का सेवन करते हुए तीन लड़कों को पकड़ा। लखीकुंडी के दो और टीन बाजार के एक लड़के को थाना लाकर लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.