दुमका, जुलाई 26 -- Dumka News: रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बोड़ीया पंचायत के मंडल चौक गांव से भलसुमार पंचायत के ठाड़ी तक जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क हुआ जर्जर।

सड़क की समस्या ग्रामीणों के अनुसार बरसात शुरू होते ही सड़क की पोल खोल कर रख दी छोटे-बड़े गड्ढे पर बरसात में पानी भर जाता है जिससे लोगों को आगमन हेतु अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को बाजार एवं विद्यार्थियों को स्कूल जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बाइक व साइकिल पर चलना तो दूर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं सड़क की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोग पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

दुर्घटनाओं का खतरा बरसात के दिनों में गड्ढे में जल जमाव होने के कारण लोगों को पता नहीं चल पाता है कि गड्ढा कितना बड़ा है इस तरह से दु...