Dumka News: बैल को बचाने के प्रयास में टेंपो पलटा, चार घायल
दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: जामा। दुमका-नाला मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के पंदनपहाड़ी के समीप शुक्रवार को एक टेम्पो चालक द्वारा सड़क पर आए बैल को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार हेतु फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा। घायलों की पहचान मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहरचक गांव निवासी मिरु सोरेन (50), सुंदरी मरांडी (45), चीनी मरांडी (45) तथा बेहेराबांक निवासी पकलू मुर्मू (45) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.