Dumka News: बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, अमित हेंब्रम बने विजेता
दुमका, जुलाई 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला प्रशासन द्वारा मद्यपान मुक्त झारखंड के बैनर तले इनडोर स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन पुरुष एकल प्रतियोगिता शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में अमित हेंब्रम ने सार्थक जायसवाल को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 12-15, 15-8 एवं 15-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अमन राज ने जेडी बास्की को सीधे सेटों में 15-11 एवं 15-12 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल मुकाबले में अमित हेंब्रम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अमन राज को 15-13 एवं 15-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेलकूद पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने विजेता अमित हेंब्रम को 10,000 रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.