दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की। इस दौरान जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्धन एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में ग्राम संगठन एवं सखी मंडलों की लोकोस ऐप पर डेटा एंट्री की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिकारीपाड़ा एवं काठीकुंड प्रखंड में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने संबंधित प्रखंड नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में शेष सखी मंडल सदस्यों का आधार ईकेवाईसी इस माह के अंत तक न्यूनतम 50 प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करें। लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान...