Dumka News: बैठक में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचाने का निर्देश
दुमका, सितम्बर 10 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, छात्रावासों के निर्माण एवं हैंडओवर, विद्यालयों के मरम्मत कार्य तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ जिले के सभी पात्र बच्चों को मिलना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित पदाधिकारी छात्रवृत्ति से वंचित पात्र बच्चों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.