दुमका, जुलाई 20 -- Dumka News: जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को भारत में सरकारी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंकिंग संस्थान बैंक आफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा बासुकीनाथ शाखा के प्रबंधक अभिषेक मिश्रा, उप प्रबंधक चंदन कुमार, केशियर राजीव कुमार सहित जरमुंडी प्रखंड के व्यवसायिक साथी के द्वारा कई प्रकार के पौधे लगाए गए। इस मौके पर सीएचसी, जरमुंडी के चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर उमाशंकर मेहरा एवं डाक्टर देवांशु के द्वारा बैंक स्थापना दिवस को लेकर पौधरोपण की इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनने के लिए बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बैंक ऑफ बड़ौदा का मना स्थापना दिवस इस अवसर पर सीएचसी, जरमुंड...