दुमका, अक्टूबर 10 -- बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम में ठंडक भी महसूस होने लगी,लेकिन इस बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में फसल लगभग तैयार है। ऐसे में अचानक हुई बारिश से किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष फसलों की पैदावार अच्छी हुई है। फसल पकने के करीब है और किसान जल्द ही उपज घर लाने की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच मौसम के बदले मिजाज ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश लगातार होती रही, तो तैयार फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इससे उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ...