दुमका, अगस्त 10 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के रानीघाघर पंचायत के केंद डंगाल गांव निवासी करीब 25 वर्षीय प्रवासी मजदूर डेबिड मुर्मू की मौत के तीन दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। एक तरफ लोग आदिवासी दिवस की खुशियां मनाने में मशगूल थे तो एक तरफ क्रंदन और चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया था।

डेबिड की अंतिम यात्रा पैसे कमाने को निकला डेबिड पॉलीथिन में बन्धा घर पहुंचा तो सबके आंख भर गए। डेविड ने तो बस यही जिंदगी की शुरुआत ही की थी। शादी किये हुए तीन महीने भी नहीं हुए थे कि कमाने के लिए लेबर मेट के साथ काम करने निकल पड़ा। उन्हें क्या पता था कि यही उनका अंतिम सफर होगा।

परिवार की अनिश्चितता हालांकि अभी तक परिजनों को इस सच का पता नहीं चल सका कि आखिर किस परिस्थिति में डेविड की जान गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार...