Dumka News: बीमारी के कारण स्वास्थ्य सहिया की मौत
दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गुम्पापहाड़ी गांव की स्वास्थ्य सहिया वीणा देवी की बीमारी से सोमवार को सुबह मृत्यु हुई है। वे पिछले साल भर से स्तन कैंसर से पीड़ित थी। सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसकी मृत्यु होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के बीटीटी संजय कुमार, सुवासिनी हांसदा तथा सहिया साथी क्रिस्टीना हेंब्रम सहित कई स्वास्थ्य सहिया उनके घर गुम्मापहाड़ी पहाड़िया टोला पहुंचकर पीड़ित परिवार के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की गई। सहिया वीणा देवी के परिवार में पति एवं उनके तीन छोटे- छोटे बच्चे हैं। इनकी मृत्यु हो जाने से परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.