Dumka News: बीडीओ ने किया मुखिया एवं सचिवों के साथ बैठक
दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आजफर हसनैन की अध्यक्षता में मुखिया एवं पंचायत सचिवों का बैठक आयोजित की गई। मौके पर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित सभी जलमीनार के बारे में समीक्षा की गई। बैठक में सभी मुखिया एवं सचिवों को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जलमीनार का भौतिक सत्यापन कर दो दिन के अंदर प्रखंड कार्यालय में सूची जमा करेंगे। इनमें जो जलमीनार चालू अवस्था में है उसका संवेदक, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं कनीय अभियंता के साथ एकरारनामा किया जाएगा। बैठक में मुखिया सत्यनाराय टुडू, जगदीश टुडू, सहित पंचायत सचिव एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कनीय अभियंता, प्रखंड वास समन्वयक प्रेम मुर्मू, पंचायती राज पदाधिकारी राजेंद्र हांसदा आदि उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.