दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: रानेश्वर। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा शनिवार को प्रखंड के तालडंगाल पंचायत एवं सादीपुर पंचायत का दौरा किया। और 15 वित्त आयोग मद से निर्मित शौचालय का निरीक्षण किया। तालडंगाल पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सरपहाड़ी,उ प्राथमिक विद्यालय तालडंगाल ,उ प्राथमिक विद्यालय विसरीयाम एवं उ प्राथमिक विद्यालय सुलँगो में शौचालय का निर्माण कराया गया है। स्कूल में पदस्थापित शिक्षक ,शिक्षिका ने स्कूल में शौचालय निर्माण का सराहना किया। उधर सादीपुर पंचायत के तसरकाटा एवं खुशदिलपुर गांव मेंB भी 15 वित्त से शौचालय निर्माण कार्य जारी है। बीडीओ ने स्टेमेट के अनुसार योजना कार्य कराने की कड़ी निर्देश दिया है। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dumka ...