Dumka News: बीईईओ ने कमवि जरमुंडी का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक सुविधाओं की जांच की
दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जरमुंडी द्वारा मंगलवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय जरमुंडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन खाकर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का जायजा लिया। इस क्रम में बीईईओ ने विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यालय में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय परिवार को निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता, स्वच्छता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि सभी बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शाही, शिक्षक निरंजन कुमार साह, मनोज कुमार, प्रबीर कुमार दास, संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.