दुमका, सितम्बर 11 -- Dumka News: बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह ने बाबा बासुकीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना जरमुंडी, प्रतिनिधि।बिहार सरकार के पीएचईडी के मंत्री संजय कुमार सिंह ने गुरुवार को बाबा बासुकीनाथ सह फौजदारीनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं लोजपा के वरिष्ठ नेता मंत्री संजय कुमार सिंह अपने वरिष्ठ पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बाबा नगरी पहुंचे और गर्भगृह में जलाभिषेक कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।मंत्री के पुरोहित शैलेश पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा पाठ के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से मंत्री को प्रसाद भेंट किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: 25 फीट लंबी आकर्षक कांवर बनी आकर्षण का केंद्र इस अवसर पर मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा...