Dumka News: बिहार के कैमूर में एंबुलेंस हादसा, जामा के युवक समेत 3 की मौत
दुमका, सितम्बर 23 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। बिहार के कैमूर (भभुआ) जिला स्थित दुर्गावती थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर सोमवार शाम करीब चार बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक गुजरात में मृत एक मजदूर का शव एंबुलेंस से जामा ला रहे लोग खुद हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में जामा थाना क्षेत्र के ढोढली पंचायत अंतर्गत दुम्मा गांव निवासी संजय मरीक (48), पिता- धरनी मरीक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुजरात से आए एंबुलेंस के दो चालकों की भी मौत की सूचना है। हादसे में जामा क्षेत्र के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में भैरवपुर पंचायत के बरमसिया निवासी सुभाष राय (36) और प्राणचक गांव निवासी निरंजन राय (25) शामिल हैं। सुभाष राय की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू में भर्ती कराया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.