Dumka News: बिजली की अनियमित आपूर्ति से मसलियावासी परेशान
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बीते एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से बिजली उपभोक्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीण छोटन नंदी, पवन नाग, छोटू दत्ता, सुरेंद्र भंडारी, संदीप नंदी, राजीव नंदी, अबीर नंदी आदि ने बताया कि पिछले एक माह से मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बिगड़ गया है।
बिजली गुल होने के कारण समस्या सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे बिजली गुल होने के बाद पंद्रह घंटा से बिजली की आंख मिचौली चल रहा है। जिस कारण इस उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। बिजली आने के बाद पांच मिनट भी बिजली ढंग से नहीं रह रहा है। जिस कारण अधिकतर घर एवं दुकान में लगाए हुए इनवर्टर बैठ गया है। जिसके चलते बिजली आधारित व्यवसाई वर्ग काफी परेशान है। बिजली नहीं रहने के कारण घर में लगाए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.