Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला में 18 चिकित्सक एवं 195 स्वास्थ्यकर्मी सेवाएं देंगे
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में तीन स्थायी स्वास्थ्य शिविर है। जबकि आवश्यकतानुसार 19 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर चिह्नित स्थलों पर लगाए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों में कार्य करने के लिए जरमुंडी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों सहित दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों के 127 स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा अन्य जिलों से भी 68 स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में की गई है। चिकित्सक के रूप में दुमका जिला के विभिन्न प्रखंडों से 18 चिकित्सक एवं अन्य जिलों से भी चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना प्राथमिकता : डीआईजी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.