दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: दुमका-देवघर मुख्य रेल मार्ग पर स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बासुकीनाथ धाम के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सावन और त्योहारों के मौसम में हजारों कांवरिया और पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन स्टेशन पर फैली अव्यवस्था और गंदगी से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन स्वच्छता अभियान के बड़े-बड़े दावे करता है पर धरातल पर तस्वीर बिल्कुल अलग है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा है, प्लेटफार्म से लेकर बाहर तक गंदगी का अंबार लगा है। नालियां जाम हैं, पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की स्थिति भी बदतर है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में इसको लेकर गहरा आक्रोश है। इतना ही नहीं, स्टेशन के मुख्य द्वार पर टोटो और ऑटो चालकों द्वारा अतिक्रमण कर जाम ...