दुमका, अगस्त 11 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के तहत दूसरी सोमवारी के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए पूरे बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। दूसरी सोमवारी को सफाई कर्मी पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ अपने कार्य में जुटे रहे। मंदिर परिसर, रूटलाइन, शिवगंगा परिसर, मेला क्षेत्र, टेंट सिटी सहित श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख स्थानों पर लगातार साफ-सफाई की गई। सफाई कर्मियों द्वारा शिफ्टवार अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्य करते हुए नियमित रूप से कचरे का उठाव एवं सफाई का कार्य किया गया ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतरीन वातावरण मिले। श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच भी सफाई व्यव...