Dumka News: बासुकीनाथ में महिला कांवरिया घायल
दुमका, अगस्त 5 -- Dumka News: जरमुंडी प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के दौरान मंगलवार को भोलेनाथ को जलार्पण करने बासुकीनाथ धाम आई एक 60 वर्षीया महिल पूजा-अर्चना करने के दौरान गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का नाम तारा देवी (60 वर्ष) पति स्वर्गीय दरोगा साह बिहार के मोतिहारी निवासी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थी। इस क्रम में वह गिर पड़ी और गिरने उसका बांय हाथ टूट गया। घायल महिला को तुरंत चिकित्सा शिविर लाया गया। वहां से बेहतर इलाज हेतु जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी चिकित्सा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.