Dumka News: बासुकीनाथ जा रही यात्रियों से भरी टेम्पू पलटी, 3 वर्षीय बच्चा सहित दो की मौत
दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: दुमका प्रतिनिधि।तालझारी थाना क्षेत्र के देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन पर तेतरिया गांव के पास बुधवार देर रात यात्रियों से भरी एक टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चे के पिता और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, दुमका से रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले गए हैं। मृत बच्चे की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के भरतखंड निवासी अंश कुमार (3) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक टेम्पू चालक अजीत कुमार सुल्तानगंज के ओवरब्रिज के पास का रहने वाला था। हादसे में अंश के पिता रंजीत यादव (27) और दादी सोनम देवी (63) गंभीर रूप से घायल हो गए। टेम्पू में करीब 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में अन्य यात्रियों को चोट नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.