दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: श्रावणी मेला बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं एवं आमजन को विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता स्टॉल का आयोजन किया गया। यह आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के अध्यक्ष सुधांशु कुमार शशि के आदेश पर लगाया गया है। स्टॉल के माध्यम से आगंतुकों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं बाल श्रम निषेध तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया...