दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा पंचायत मे बाल सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल अध्यक्ष कोमल कुमारी ने की। बाल सभा का उद्देश्य आगामी वित्तीय वर्ष जीपीडीपी 2026-27 के लिए बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित योजनाओं का निर्माण करना था, ताकि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक, चरित्रिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके। सभा में पंचायत क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। बच्चों द्वारा रखे गए सुझावों को आगामी ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने पर चर्चा की गई। बैठक हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेंब्रम की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान मुखिया आशा हेंब्रम ने बच्चों ...